


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने और हजारों की नकदी, चैन, फोन लूट ले जाने का मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हदां पुलिस टीम ने एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ कोलायत संग्राम सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी ईमीचंद की टीम ने की है।


इस सम्बंध में 1 मार्च को परिवादी राकेश ने रिपेार्ट देते हुए बताया था कि वह अपने एक साथी के साथ 28 फरवरी की रात को 9 बजे के आसपास गाड़ी से सब्जी बेचकर भेलु से साईंसर जा रहे थे। इस दौरान स्कार्पियों गाड़ी में कुछ लोग आए और उसकी गाड़ी को रोक लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की ओर उसके पास से 61 हजार की नकदी, मोबाइल, चैन छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांंच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोटाराम, स्वरूपाराम, रूपाराम को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से मामले को लेकर पुछताछ की जा रही है।