राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कांस्टेबल भर्ती 2025 में कांस्टेबल सामान्य व चालक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों में से अनिच्छुक व अन्य नियोजन एव कारणों से रिक्त रहें पदों पर पुलिस मुख्यालय से जारी चयन सूची के आधार पर बीकानेर पुलिस में सात अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

 

जिनमें छह को सामान्य ड्यूटी और एक को चालक के रूप में चयनित किया है। इस सम्बंध में एसपी मृदुल कच्छावा ने आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार जितेन्द्र कुमार, सुरेश, जितेन्द्र रंगा, रवि शंकर, पर्वत ङ्क्षसह, सुमन और संजीव कुमार मंडा का सलेक्शन किया गया है। आदेशों के अनुसार भर्ती के अगले चरण में इन्हें 7 अप्रैल को अपने दस्तावेजों के साथ बीकानेर पुलिस लाईन में उपस्थित होना है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!