राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल मंगलवार सुबह 10 बजे 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया। जिसमें वर्षो से शिक्षण व्यवस्था और परिणामों से अपनी पहचान रखने वाली श्रीसुरज बाल बाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय के होनहारों ने उत्कृष्ट परिणाम के साथ अपना परचम फहराया।

 

स्कूल के प्राचार्य किशन कुमार स्वामी ने बताया कि कला वर्ग में वृंदा लेघा ने 95.20 प्रतिशत, अरूणा सियाग ने 93.40 प्रतिशत, आंचल विश्नोई ने 93, प्रिया स्वामी ने 92.80, मुस्कान सोनी ने 92.80, अभिषेक चौधरी ने 92.40, दिव्यांशी शर्मा ने 92.20, माधुरी स्वामी ने 91.40, पलक स्वामी ने 90.60, तरन्नुम गौरी ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं विज्ञान वर्ग में सानिया ने 92.40, गुंजन प्रजापत ने 92.20, माही दुबे ने 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

 

इसी प्रकार वाणिज्य वर्ग में भी विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। संस्था के शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्कूल परिसर में 12वीं उतीर्ण कर नाम रोशन करने वाले सभी होनहारों का तिलक निकालकर, माला पहनाकर बधाई दी। बता दें कि 10वीं बोर्ड में भी संस्था के होनहारों ने परचम लहराया था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!