


राजस्थान 1st न्यूज़, बीकानेर। एक के बाद एक कर चार वाहनो के भीड़ जाने की खबर सामने आई है। घटना नोखा थाना क्षेत्र के बुद्धरो की ढाणी के पास की है । जहाँ बुधवार को सड़क हादसा हो गया। बीकानेर रोड पर लापरवाही के चलते एक के बाद एक करके चार वाहन आपस में टकरा गए। जिसके अचानक रोड पर अफरा तफरी का माहौल बन गया । हादसे में कई लोगो के चोटिल होने की प्रथम दृष्टया सूचना मिली है ।


हादसे में वाहन पलट गए और रोड पर एकबारगी जाम लग गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना गई है।