राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मोटर बंद करने के दौरान करंट लग जाने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालु पुलिस थाना क्षेत्र के कपूरीसर में 31 मार्च की शाम को साढ़े पांच बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में 1 एमकेएम निवासी हजारीराम ने रिपार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई भीमसेन का लड़का मुरलीधर ख्ेात में काम कर रहा था। इस दौरान खेत में मोटर पंप बंद करने के लिए गया। जहां पर उसे करंट लग गया। जिसके चलते उसके भतीजे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!