


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। धान मंडी की दुकान में अनाज चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजुवाला पुलिस थाने में दुकान नंबर 92 के सुखदेव नारायण ने अमित नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 29 मार्च को धान मंडी खाजूवाला की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी धान मंडी में दुकान है। जहां से आरोपी 50 किलो के दो सरसों के कट्टे चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

