


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक पर जा रहे व्यक्ति की ट्रक की टक्कर से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के सन साईन फूड प्रोडेक्सव रिको के पास 30 मार्च की रात को करीब साढ़े दस बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक की पत्नी मोहरिया ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थिया ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और बीकानेर में मजदूरी करते है।


30 मार्च की रात को उसके पति सुरेश साहनी बाइक से जा रहे थे। इस दौरान ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पति की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके पति गिर गए और उसके पति की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।