राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अप्रैल महीने के पहले ही दिन बीकानेर में सुबह से ही बादलों का आवाजाही जारी है। ऐसे में मौसम में गर्मी कम दिखाई दे रही है और धूप से राहत मिली है लेकिन ये मौसम मौसमी बीमारियों को न्यौता दे रहा है। जारा सी लापरवाही से जुकाम,बुखार की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में बुधवार को भी 2 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

 

जयपुर सहित आसपास के एरिया में आज सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और तेज हवा चल रही है।वहीं, 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने और उससे बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट है। एक अप्रैल केा अलवर, भतरपुर, 2 अप्रैल को जेसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर में अलर्ट जारी किया गया है। 3 अप्रैल को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, पाली, अजमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, बारां, झालावाड़ में अलर्ट जारी किया गया हे ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!