


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को प्रशासनिक स्तर पर बड़े स्तर का फेरबदल किया गया है। देर रात को प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादलें किए गए है। जिनमें बीकानेर कलक्टर को भी बदल दिया गया हे । बीकानेर कलक्टर नम्रता वृष्णि को अब जयपुर में विशिष्ट शासन सचिव खान व पेट्रोलियम विभाग में लगाया गया है। वहीं जेडीए के सचिव रहे निशांत जैन को बीकानेर कलक्टर लगाया गया है ।बीते दिनों चर्चाओं में रही बाड़मेर कलक्टर टीना डाबी को टोंक में कलक्टर लगाया गया है। इसी क्रम में बीकनेर नगन निगम आयुक्त को भी बदला गया है। सिद्धार्थ पालानीचामी को बीकानेर निगम में आयुक्त लगाया गया है।


