


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों के झुलसने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगए़ के गांव 20 एलएम से जुड़ी है। जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। इनमें डेढ़ वर्षीय सन्नी, ढाई वर्षीय इशांत और उनकी 15 वर्षीय मौसी लक्ष्मी शामिल हैं। तीनों को घडसाना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, गांव 20 एलएम के पास खेत में खड़े एक विद्युत पोल पर बिजली गिरी। इसके बाद बिजली का करंट विद्युत तारों से होते हुए लगभग 500 मीटर की दूरी पर बनी सात ढाणियों में फैल गया। जिस ढाणी में यह हादसा हुआ, वहां बच्चे अपनी मौसी के साथ आंगन में कमरे के दरवाजे के पास खेल रहे थे। लोहे के दरवाजे में करंट आने से तीनों झुलस गए।