


कांग्रेस में कथित वीडियो के बाद नहीं थम रहा घमासान
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों बीकानेर में पूर्व मंत्री के कथित वीडियो से मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जयपुर तक इस वीडियो की धमक सुनाई दे रही है। इसी बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल भी आज सामने आए और अपनी बात रखी। मेघवाल ने कहा कि हमने पूरे प्रकरण को लेकर आलाकमान को इस सम्बंध में जानकारी दी है और आलाकमान जो भी इस पूरे प्रकरण में तय करेगा। हम उनके साथ है। मदन गोपाल ने कहा कि वीडियो सही है या गलत है ये तो प्रशासन जांच करेगा। इसको लेकर छतरगढ़ में भी एक परिवाद दिया गया है।


जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रकरण से कहीं ना कहीं कांग्रेस कमजोर हो रही है जो कि ठीक नहीं है। ऐसे में अब पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। मदन गोपाल से जब कांग्रेस नेता के इस्तीफे को लेकर पूछा गया तो मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि ये तो समय आने पर इस पर निर्णय होगा। वहीं कल 1 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन के सवाल पर मदन गोपाल ने कहा कि कल होने वाले प्रदर्शन से शहर कांग्रेस का कोई रोल नहीं है जो भी लोग प्रदर्शन कर रहे है इसकी जानकारी वहीं देंगे।