राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय मनोरंजन बैंक के नकली नोट बरामद करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में राजेश, अशोक, मुनीराम, रामस्वरूप, बनवारी, मनफूल, ओमप्रकाश सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना तेजरासर में 30 मार्च की है।

 

रिपेार्ट के अनुसार आरोपियों के पास से भारतीय मनोरंजन बैंक के नकली नोट बरामद किए गए है। आरोप है कि आरोपी एक गिरोह बनाकर भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा के रूप में जाली नोट को असली बताकर प्रतिरूपण कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार नकली को असली बताकर लोगों के साथ छल किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!