राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के नोहर में भद्रकाली बाईपास की है। जहां पर स्कार्पियों और कू्रजर की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी। वहीं 22 लोग घायल हुए है। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया है।

 

12 लोगों को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अन्य का नोहर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादस इतना भीषण था कि दोनो गाडिय़ां आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। जानकारी के अनुसार कू्रजर सवार लोग रिश्तेदारी में शोक संवेदना प्रकट कर वापिस लौट रहे थे।

 

हादसे में राजबाला, रोशनी और कलावती की मौत हो गई। हादसे में 3 से 6 साल के 4 बच्चों समेत 22 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को क्षतिग्रस्त गाडिय़ों से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!