


छोटे व कुटीर उद्योगों के विकास पर रहेगा मेरा फोकस :- पचीसिया
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया को बधाई सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गंगाशहर- भीनासर पापड़ भुजिया एसोसिएसन द्वारा पचीसिया को बुके भेंट कर बधाई दी गई। अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि इस चुनाव के बाद मेरा पूरा फोकस छोटे व कुटीर उद्योग जो शहरी क्षेत्रों में स्थापित है उनके विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर छोटे प्लॉट के साथ एक ही छत के नीचे स्थापित करवाया जाए।


जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर धरातल पर प्रयास शुरू कर दिए गये हैं। पचीसिया ने बताया कि यह हमारी टीम की मेहनत और कार्यशैली की जीत है और उद्योगपतियों ने हमारी टीम द्वारा किये गये कार्यों के लिए हमें भारी मतों से विजयी बनाकर वापस बीकानेर जिला उद्योग संघ की कमान सौंपी है। वरिष्ठ पापड़ व्यवसायी माणकचंद चौधरी ने बताया कि द्वारकाप्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में औद्योगिक जगत को नए आयाम मिले हैं।
इनके कार्यकाल में सबका साथ सबका विकास की भावना से काम हुए हैं और समय की मांग औद्योगिक विकास है परिवर्तन नहीं। भीनासर के पापड़ व्यवसायी पानमल डागा ने बताया कि पचीसिया ने औद्योगिक ही नहीं सामाजिक क्षेत्र में भी जो कार्य किये हैं वो ऐतिहासिक है और विकास के जिस रथ के साथ द्वारकाप्रसाद पचीसिया आगे बढ़ रहे हैं। उस पर लगाम लगाना न्यायोचित भी नहीं है। इस अवसर पर विजय राज मालू, मनोज सेठिया, गिरधर करनानी, मांगीलाल लूणिया, राजकुमार गट्टानी, श्रीपाल भूरा आदि मौजूद रहें।