Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग बालिका को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दी है ।घटना 10 मार्च से 11 मार्च के बीच की है। इस सम्बंध में नाबालिग के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस सम्बंध में पूर्व में नाबालिग की माँ ने गुमशुदगी दर्ज करवायी थी ।आरोप है कि नाबालिग घर से जाते समय लाखेां की नकदी और आभूषण भी अपने साथ ले गयी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!