


Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पति द्वारा पत्नी के पीहर पहुंचकर चाकू निकालकर लहराने और जान से मारने की धमकी देने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के वल्लभगार्डन निवासी शालिनी पत्नी तनवीर ने अपने पति तनवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वल्लभ गार्डन में 27 मार्च की दोपहर की है।


इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह अपने पति से अलग अपने माता-पिता के घर पर रहती है। इस के चलते उसका पति चाकू लेकर घर में जबरदस्ती प्रवेश किया और चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसे गाली गलौच भी की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।