


Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में गिरने से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही सुरपुरा में 28 मार्च की शाम को 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के पति धर्मराम पुत्र ताजाराम ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी सुमित्रा ख्ेात में डिग्गी में से बाल्टी से पानी निकाल रही थी। इस दौरान सुमित्रा का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गयी। जिसके चलते उसकी पत्नी की मोत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।