


Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इन दिनों शहर में लाइटें की व्यवस्था पुरी तरीके से चरमराई हुई है। अनेक स्थानों पर दिन में लाईटें जलती हुई दिखाई दे रही है तो अनेक स्थानों पर रात में भी रोड़ लाईट बंद पड़ी है। ऐसे में लोग परेशान है और शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने की बात कह रहे है।


शहर के जस्ससुर गेट मैन रोड़, नत्थुसर गेट घाटी में रमन भवन के पास पिछलीे कई दिनों से दिन में भी रोड़ लाइटें जल रही है। वहीं मुरलीधर व्यास नगर के कई सेक्टर में रात के समय में भी रोड़ लाईट बंद पड़ी है। ऐसे अनेक स्थाना है जहां पर लाईट व्यवस्था चरमराई हुई है।
दिन में जलती लाईंट और रात में बंद लाईट को लेकर स्थानीय लोग परेशान है और जिम्मेवार की लापरवाही को कोस रहे हैं। देर रात तक बंद लाईट के चलते लोग घरों से निकलने में भी कतरा रहे हैं।