Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को हंगामा हो जाने की खबर सामने आयी है। खबर जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के झाड़ेली गांव की है। जहां पर युवक के साथ बीती रात को पिटाई की गयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में जसरासर एसएचओ आलोक सिंह ने बताया कि बीती रात को युवक मनोज के साथ पिटाई की गयी। जिसमें युवक बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जिसे पीबीएम रेफर किया गया।

 

जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। एसएचओ ने बताया कि फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और इस मामले में कुछ संदिग्ध को चिन्हित किया गया है। बताया जा रहा है कि अवैध सम्बंध को लेकर युवक घर में घुसा था। जहां परिजनों को इसकी भनक लगी तो परिजनों ने युवक के साथ पिटाई की। जिसके चलते युवक की मौत हो गयी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!