


Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेक्टर और थ्रेसर के बीच में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही कितासर में 29 मार्च की सुबह 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में पल्लू हनुमानगढ़ के रहने वाले रामलाल ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसका बड़ा भाई हनुमान कृषि से जुड़ा काम खेत में कर रहा था। इस दोरान काम करते समय उसका भाई थ्रेसर व ट्रेक्टर के बीच में आ गया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।