


Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मार्च के महीने में जिस प्रकार से दुनियाभर में हालात बदले है, कुछ ऐसे ही मौसम में लगातार परिवर्तन हुआ है। मार्च के महीने में हर रोज मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे है। कभी सर्दी का अहसास तो गर्मी की आहट। सोमवार की सुबह भी बीकानेर में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। ठंडी हवाओं के साथ फुव्वारे बरस रही है।


राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से सोमवार सुबह श्रीगंगानगर में बारिश हुई। आज 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 21 जिलों में येलो अलर्ट है। इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका है।
इस सिस्टम का असर 31 मार्च को भी जारी रहेगा। आज सीकर, झुझुनूं, अलवर और भरतपुरा में ऑरेंज अर्लट जारी किया गया है। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और चितौडगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है।