Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शिवबाड़ी श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 108 कन्या पूजन एवं भव्य भोज कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर कन्याओं को माता का स्वरूप मानते हुए उनका पूजन किया गया तथा उन्हें भोजन करवाकर दक्षिणा भेंट की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजक समिति के नरेश शाकद्वीपीय ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, जिससे सुख-समृद्धि एवं शांति की प्राप्ति होती है। सभी क्षेत्रवासियों के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की और आयोजन की सराहना की। आयोजन में नरेंद्र शर्मा, शहदेव सिंह, निरंजन नीटू,अनिल, दीपेंद्र सिंह, मोहित, श्याम सिंह, चंद्रसिंह, सूरज, योगेंद्र सिंह, अजय, राधेश्याम एवं मातृ शक्ति सहित सहयोग किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!