Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मानवता के शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कुंतासर में लिखमादेसर मार्ग की है। जहां पर एक सामुदायिक भवन में करीब 8 माह के बच्चे का शव मिला है। आसपास के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो तुरंत सरपंच को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही सरपंच मौके पर पहुचें और पुलिस को सूचना दी।

 

जिसके बाद पुलिस टीम ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। इस सम्बंध में सरपंच ओंकारमल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अनैतिक कार्य की पहचान छुपाने हेतू मानव भू्रण को फेंकने का मामला दर्ज करवाया है। ग्रामीणों ने भू्रण को रीति रिवाज से दफना दिया है । फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!