Rashifal
जाने आज आपका राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सोचे हुए काम खुद के दम पर पूरे कर सकते हैं। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और बेहतरीन सुझाव होंगे। अपनी मधुर वाणी और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण सहकर्मियों से काम पूरा करवा लेंगे। आपकी नि: श्वार्थ भाव से की गयी मेहनत आज आज रंग लाएगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार मिलने के शुभ योग है


वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढिय़ा है। कॉलेज में आज आपकी गुड एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। अगर आज लकड़ी का फर्नीचर खरीदने की सोच रहे है तो खरीद लीजिये।। किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। आज आपको किसी जोखिम भरे कार्य में सफल होने से आपको अनापेक्षित ख़ुशी मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों मे ही दिन व्यतीत हो जाएगा। आज आपका भाग्य आपका साथ देगा कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं, व्?यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को मंजि़ल मिलेगी। ऑफि़स में आपका कार्य काबिल-ए- तारीफ़ होगी। आज रुका हुआ पैसा या खोई हुई कीमती वस्तु आपको वापस मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है।
कर्क राशि- आज आजका दिन आपके लिए शुभ है। आज किये गये कार्यों के दूरगामी परिणाम होंगे। आज आपको ऐसा लगेगा जैसे सब कुछ आपके मन मुताबिक हो रहा इस कारण मन प्रसन्नचित्त हो जायेगा। आज ब्यर्थ के चर्चा में पडऩे से दूर रहे ,अन्यथा आपका कीमती वक्त जाया होगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें साथ ही गन्तव स्थल पर जाने के लिए समय से पहले निकलने का प्रयास करें। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। कामकाज की गति में तेजी आएगी। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है साथ ही परीक्षा में सफल होने शुभ संकेत है।
सिंह राशि- आज के दिन आस्था और आध्यत्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर भागवत दर्शन के लिए जा सकते है,इससे पारिवारिक कलेश दूर होगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो कार्य अवश्य ही सफल हो जायेगा। पारिवारिक निर्णय लेते समय बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। बिजनेसमैन को नया काम स्टार्टअप करने के लिए आज का दिन शुभ है यह आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज आप जरूरतमंदों की मदद के लिए हर सम्भव तरीका अपनाएगें। आज अपनी आपनी दिनचर्या में कुछ नयी गतिविधियों को शामिल करने की योजना बनायेंगे।
कन्या राशि-इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी छात्रों को कम्पटेटिव एग्जाम में सफल होने के शुभ समाचार मिल सकते है। काम में प्रेसर के चलते आज आपको अधिक भाग – दौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में बदलाव के शुभ संकेत है रहेगा। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है साथ ही किसी नये प्रोजेक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है। आज आपके बिजनेस में एक नया मोड़ आएगा जो की आपके लिए लाभदायक होगा। लवमेट के साथ कहीं रमणीय स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे।
तुला राशि- आज काम के प्रति आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। किसी जरूरी काम को प्री-प्लानिंग करके करेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। परिवार में आज किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि आज आप गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के आविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप इंडोर में बिजी रह सकते हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लकी रहेगा आज उनके नि:स्वार्थ सेवा भाव से किये गये योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आज आपको सोसाईटी के किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज नए लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। किसी बहुत उपयोगी व्यक्ति से मुलाकात होगी साथ उसकी सलाह आपको सकारात्मक नजरिया देगी। फालतू की पंचायत करने वालों से दूर रहे। कुल मिलाकर देखा जाए तो जादातर मामलो में आज का दिन अच्छा ही रहेगा। आज अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होने के असार है साथ ही ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है।
धनु राशि- आज के दिन आप किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें। आज आप आज ऑफिस के जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो सकारात्मक तरीके से पूरे होंगे। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा साथ ही सहकर्मी काम निकलवाने के लिए आपको प्रलोभन दे सकते हैं। इससे आपके इमेज पर बैड इफेक्ट पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी के भहकावे में न आये औरअपने कार्य सम्बन्धी फाइलें ठीक से संभाल कर रखें। आज खास रिश्तेदार विवाह का शुभ समाचार देने घर आयेंगे जिससे आपके परिवार में खुशियों को माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे आपके रिश्ते में मिठास आयेगी।
मकर राशि- आज के दिन आपको काफी एक्टिव और एनर्जेटिक रहेंगे। आपकी कर्ताव्य्शीलता के कारण आज आपको ऑफिस में काफी देर तक काम करना पड़े। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट अपनाने से बचें। हो सकता कार्य में थोडा विलम्ब हो लेकिन पूरे परफेक्शन के साथ पूर्ण अवश्य होगा। इस राशि के बिजनेसमैन को आज कहीं से एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। आज आपको ट्राफिक नियमों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए बाहर निकलते समय अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेना न भूलें। आविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।
कुंभ राशि-आज किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करने से नौकरी में तरक्की होगी। ऑफिस में हर काम बारीकी से निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे कुछ सीख सकते हैं ऐसे ही आपको आगे बढऩे के नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में फायदा होगा। साथ वाले लोगों या दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। समाज कार्य की मीटिंग में जरूरत से ज्यादा न बोलें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आने के सम्भावना है। कारोबार में चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा।
मीन राशि- आज आपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपको आज पैतृक जिम्मेदारी सौंपीं जा सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आज विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। छोटे भाई बहनों की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं उनके साथ आपके रिश्तों में भी मधुरता आयेगी। इस समय परिवार या फिर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना भी आप बना सकते हैं। कुछ छोटी-मोटी यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। किसी विशेष क्षेत्र में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।


