आग से सामान जलकर हुआ स्वाह, गाय के बछड़े की भी मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक ढ़ाणी में आग लग जाने से घरेलू सामान के साथ गाय के बछड़े की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के दुसारणा पंडरिकजी की रोही की है। जहां पर शनिवार दोपहर को अचानक ढ़ाणी में आग लग गयी। आग लगने से किसान परिवार का सब कुछ आग में जलकर स्वाह हो गया। जानकारी के अनुसार बाबूलाल कुम्हार के खेत में आग लग गयी।

 

आग लगने के कारण ढ़ाणी में रखा सामान जलकर रख हो गया। इस दौरान तेल के एक ड्रम में भी आग लग गयी। जिसके चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में पांच बोरी गेंहू, सात बोरी मंूगफली, चार चारपाई, बिस्तार, आटा चक्की सहित घर का अन्य सामान जल गया।

 

एक गाय के बछड़े की भी जलने से मौत हो गयी। वहीं अन्य पशु भी जलकर बुरी तरीके से घायल हुए है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और सरपंच, पटवारी को सूचना देते हुए मुआवजे की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!