Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने और पैसे छीनते हुए बाइक को आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर पुलिस थाने में कालवास निवासी राकेश पुत्र सोहनलाल ने रणजीत, विनोद, हरिराम, महेन्द्र, पप्पुराम, मनोज, संदीप, भवानी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 मार्च की रात को 09 बजे के आसपास कृष्णा वाटिका की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसका रास्ता रोका। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके जेब से पैसे छीन लिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी यहीं नहीं रूके और उसकी बाइक को आग लगाते हुए उसे नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



