निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक की मौत, एक घायल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मिस्त्री की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर आज अचानक निर्माणाधीन मकान की छत गिर गयी। जिसके चलते दो लोग दब गए। अचानक छत गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पूगल थाना क्षेत्र के 5 पीबी गांव में एक निर्माणाधीन मकान की छत डालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में मकान मालिक 50 वर्षीय रफीक खां और 30 वर्षीय मिस्त्री मुकेश आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर घायल हो पीबीएम रैफर किया गया। इस हादसे में मिस्त्री की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!