Bikaner Police राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज में पुलिस महकमे में शोक से जुड़ी घटना सामने आयी है। रेंज के चुरू जिले में तैनात कांस्टेबल की अचानक मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद शोक की लहर छा गयी। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के भादरा इलाके के गांव भाड़ी मोड़ निवासी सुरेंद्र कुमार चूरू पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी तबीयत बिगडऩे की वजह से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



