Rajasthan Weather राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। जिसके चलते मौसमी बीमारियोंं का खतरा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 29 मार्च तक राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ।


बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए। बीकानेर जिले के कई हिस्सों में दोपहर बाद हल्की धूलभरी हवा चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। जयपुर में शाम को मौसम में बदलाव के साथ हल्की बारिश हुई। आज 26 मार्च को बीकानेर, हनुमानगढ़, चुरू, ओर श्रीगंगानगर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं 27 मार्च को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, अलवर, भरतपुर में अलर्ट जारी किया गया है।



