अचानक आई आंधी से मची अफरा-तफरी, गाड़े पर गिरा पोल, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बुधवार की शाम होते-होते शहर में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं ने सड़कों पर धूल बरसा दी तो घरों में महिलाएं भी धूल से परेशान होती दिखी। कलेक्टे्रट परिसर में तेज हवाओं के चलते विद्युत पोल फास्ट फूड के गाड़े पर गिर गया। जिसके चलते एकबारगी तो अफरा तफरी मच गयी।

 

गनीमत रही कि विद्युत पोल किसी पर गिरा नहीं। अचानक आई आंधी के चलते शहर में धूल का गुब्बार ही गुब्बार दिखाई दिया। इस आंधी में अधिवक्ता की कार पर भी पेड़ गिर गया। अचानक आई इस आंधी ने घरों में महिलाओं की परेशानी भी बढ़ा दी। घरों में धूल ही धूल हो गयी। तेज अंधड़ का असर शहर के कई हिस्सों में देखने को मिला। दुकानों-घरों के बाहर रखा सामान हवा में उड़ गया। राहगीरों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!