विवाहिता ने किया सुसाइड, ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पति व सास द्वारा दहेज के लिए परेशान करने और परेशान विवाहिता द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में मृतका की माँ सुनीता ने इस्तगासे से अजय, तुलछा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 मई 2023 से 24 फरवरी 2026 के बीच की बताई जा रही है। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी बेटी की शादी आरोपी अजय के साथ हुई थी।

 

शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन इसके बाद आरोपी पक्ष ने उसकी बेटी को दहेज के लिए ंपरेशान करना शुरू कर दिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते हुए मारपीट की। जिससे उसकी बेटी परेशान हो गयी और उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपेार्ट पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!