Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैर फिसलकर गिर जाने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के नोखा कृषि मंडी में 19 मार्च की है। इस सम्बंध में सीतामढ़ी निवासी टुनटुन महतो ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई राजकुमार निवासी बिहार जो कि नोखा के कृषि मंडी में भूराराम सारण की पहलदारी करता था। परिवादी ने बताया कि 19 मार्च को काम करते समय उसके भाई का ट्रक से पैर फिसल गया। जिसके चलते उसके शरीर पर गंभीर चोटें लगी और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





