Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से पिकअप के भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 62 की है। जहां पर सहजरासर की और से बीकानेर की और आ रही कैंपर गाड़ी आगे चल रहे ट्रेलर में पीछ़े से भिड़ गयी। हादसे के चलते पिकअप आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोग घायल हुए है। जिनको आसपास के लोगो के सहयोग से पीबीएम ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस टीम हादसे की जांच में जुटी है।






