Bikaenr News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय नवसंवत्सर 2083 आज 19 मार्च से शुरू हो गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय में नवरात्रि पर देवी माँ के घट की स्थापना की जा रही है। अनेक स्थानों पर आज 19 मार्च को नवरात्रि की स्थापना की जा रही है। वहीं विश्व विख्यात देवी माँ करणी माता के मंदिर में नवरात्रि की स्थापना 20 मार्च शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से दस बजे के बीच में होगी।


करणी माता मंदिर प्रन्यास से जुड़े बादल सिंह ने बताया कि माता मंदिर में 20 मार्च को नवरात्रि की स्थापना की जाएगी। बादल ङ्क्षसह ने बताया कि हमेशा की तरह ही भक्तों के लिए नवरात्रि पर 24 घंटे दर्शन की विशेष व्यवस्था की गयी है। नवरात्रि के पर्व को देखते हुए मंदिर प्रन्यास द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।




