हिस्ट्रीशीटर और पुलिस आमने-सामने, पुलिस गाडिय़ों को मारी टक्कर, कई पुलिसकर्मी चोटिल, पढ़ें खबर-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश में अपराधियो के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। ताजा खबर झुझुनूं से सामने आयी है। जहां पर हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस गाडिय़ों को टक्कर मारी और कई को चोटिल कर दिया। पुलिस से बचने के लिए हिस्ट्रीशीटर रोहित महला ने पुलिस की गाडिय़ों को टक्कर मारी। इस हादसे में एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला जिले के गुढ़ागौडज़ी कस्बे में शुक्रवार रात करीब 9 बजे का है।

 

करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस बदमाश का 8 किलोमीटर तक पीछा करता रहा। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ की ढाणी निवासी और गुढ़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर रोहित किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घुम रहा था। वहीं पुलिस तीन दिनों से उसकी घेराबंदी की तैयारी कर रही थी। इस बीच शुक्रवार रात पुलिस से पकडऩे के लिए रवाना हुई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पिकअप को दोनों तरफ से घेर लिया। एक गाड़ी रोहित के आगे और दूसरी गाड़ी को पीछे लगा दिया। ऐसे में बदमाशा ने भागने की कोशिश की और पुलिस की गाडिय़ों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया।

 

इस दौरान सामने खड़ी गुढ़ा थाने की गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद अपनी पिकअप को रिवर्स करते हुए पीछे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार फरार हो गया। इस बीच पुलिस की गाडिय़ों को टक्कर मारते हुए बदमाश वहां से भाग निकला। पुलिस ने करीब 8 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। इस दौरान वह बार-बार गाडिय़ों को टक्कर मारते हुए फरार होने का प्रयास करता रहा।

 

इस टक्कर में पुलिस की गाडिय़ां पूरी तरह से पिचक गई। पुलिस की गाडिय़ों के कांच टूट गए। यहां तक गाड़ी के एयरबैग तक खुल गए और गेट भी टूट गया। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक बदमाश का पिछा किया। इस दौरान रोहित की पिकअप बंद हो गई। इस पर टीम ने दोबारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर रोहित के साथी फरार हो गए। इस भिड़ंत में पुलिसकर्मी भूपेंद्र का हाथ टूट गया। वहीं एएसआई सज्जन और कॉन्टेबल अशोक और रविकांत के हाथ पैर में चोट आई है। रोहित के दोनों पैरों में भी चोट आई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!