Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेजी से बढ़ते साइबर ठगी के मामलों को लेकर बीकानेर पुलिस लगातार आमजन को जागरूक कर रही है। साइबर प्रभारी रमेश सर्वटा की टीम 50 लाख की साइबर ठगी के मामले में दिसंबर 2025 में कार्रवाई करते हुए सूर्य प्रकाश सोनी को गिरफ्तार किया था।


जिससे पूछताछ की गयी और उसकी गैंग के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस टीमों ने जांच करते हुए 390 पेजों की चार्जशीट न्यायालय में पेश की है। जिसमें 37 तकनीकी साक्ष्य,ख् दस्तावेज के साक्ष्य भी जुटाएं है। आरोपी को हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिली और हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर दी थी। आरोपी बीते तीन महीनों से न्यायिक हिरासत मे हैं।
बता दें कि 12 दिसंबर 2025 को 50 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठग को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी साइबर ठगी के लिए भोले भाले लोगों को अपने झांसे में लेता और फिर उनका खाता कुछ पैसे के लालच में ले लेता था।
जिसके बाद देश में की गई ठगी की रकम उन खातों में डलवाई जाती और विड्रोल कर ठगी को अंजाम देते थे। ऐसी ही करीब 50 लाख रूपए की शिकायतें आरोपी और उसके गिरोह के खिलाफ दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हरियाणा के रोहतक में भी मुकदमा दर्ज है और पूर्व में आरोपी जेल भी जा चुका है। जेल जाने के बाद भी आरोपी ने साइबर ठगी नहीं छोड़ा।
एसपी कावेन्द्र ङ्क्षसह सागर ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच,धोखे में आकर अपनी निजी जानकारी व बैंक सम्बंधित जानकारी किसी के साथ शेयर ना करें। अपने बैंक खाते किराये पर नहीं दे व ना ही बेचे यदि किसी के साथ साईबर अपराध होता है। आप स्वयं अपनी शिकायत बीकानेर साईबर पुलिस द्वारा जारी साईबर डिजीटल सेवा कार्ड के माध्यम से क्यूआर कोड़ स्कैन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या फिर साईबर हेल्पलाईन 1939 पर शिकयत कर सकते हैं।



