Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो महिलाओं में विवाद हो जाने और मामला थाने तक पहुंच जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के सुदर्शना नगर में 8 मार्च की शाम की है।


इस सम्बंध में सुदर्शना नगर निवासी पिंकी पत्नी राहुल ने लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी महिला नेे उसके साथ गाली गलौच की। जिसके बाद उसके साथ सरिये से मारपीट करते हुए डराया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे पक्ष की और से लक्ष्मी ने पिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी महिला ने उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। जिसके बाद उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



