बीकानेर मूल के पुरोहित को पुणे महानगर पालिका में मिली बड़ी जिम्मेदारी-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीकानेर के जाए जन्मे अनेक लोग दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रहे है। व्यापार से लेकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बीकानेर के लोग शहर के मान सम्मान बढ़ा रहे है। ऐसी ही खबर पुणे महानगर पालिका से सामने आयी है। जहां पर मूलत बीकानेर के बारहगुवाड़ चौक के रहने वाले जयप्रकाश पुरोहित को पार्षद मनोनीत किया गया है।

पुणे महानगर पालिका में 6 साल के लिए पुरोहित को पार्षद मनोनीत किया गया है। पार्षद मनोनीत किए जाने के बाद बीकानेर में उनके रिश्तेदारों और परिचितों ने बधाई दी और मिठाई बांटते हुए खुशी जाहिर की। बता दें कि पुरोहित वर्षों से पुणे में निवास करते है और अपना कारोबार करते है। पुरोहित भाजपा के विभिन्न पदों पर सक्रिय रूप से रहें है। पुरोहित के पार्षद बनने पर बीकानेर के मगनलाल बिस्सा परिवार, विजय किराडू सहित अनेक लोगों ने खुशी जाहिर की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!