समता नगर विकास व प्रबंधन समिति की बैठक, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज मन्दिर प्रांगण में समता नगर विकास एवं प्रबंधन समिति एवं समता नगर मन्दिर समिति के अध्यक्ष पद के लिए मीटिंग रखी गई। मीटिंग की अध्यक्षता जय किशन अग्रवाल द्वारा की  गई। मीटिंग में समता नगर विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर कल्याण राम सुथार एवं मन्दिर समिति के अध्यक्ष पद पर सुरेश गोयल का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। मीटिंग में वरिष्ठ संरक्षक मोतीलाल सेठिया, वेद प्रकाश बंसल,सुरेन्द्र पाल शर्मा, हेत राम बिश्नोई, शिव सारस्वत, रामचंद्र धारणिया, पवन जोहरी, अनाराम सारस्वत, कुलवंत खत्री एवं कोलोनी के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहकर सहयोग किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!