Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कैंपर से टक्कर मारकर सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में भुट्टों का बास निवासी शहजदा अली ने तालिबान, गौरू व 5-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना चौखुंटी पुलिया से बाबुलाल फाटक के बीच में 8 मार्च की रात को 2 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में पर्या बयान के जरिये पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी क्रेटा गाड़ी को कैंपर से टक्कर मारी। जिसके बाद आरोपियों ने सरियों से उस पर हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



