Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में अब गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर चुकी है। अलसुबह से देर रात तक अब कुलर और एसी की जरूरत महसूस होनी शुरू हो गयी। बढ़ती गर्मी के चलते पारा 40 के पास जा राह है। ऐसे में जून-जुलाई में हालात और भी विकट होने तय माने जा रहे है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ है।


रविवार को बाड़मेर, बालोतरा के इलाके हीटवेव की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है।
बीकानेर में भी गर्मी अपना रंग दिखा रही है। दिन में हर कोई छांव के लिए इधर उधर देखता नजर आ रहा है। वहीं गाडिय़ों से लेकर जानवरों तक के लिए अब पेड़ों के छांव की तलाश की जा रही है।



