Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने और दादा-पोती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ की है। जहां पर कार गांव 4 एलएसएम के लिंक रोड से नेशनल हाईवे-911की है। जहां पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार लोग उछलकर 15 फीट दूर गिरे। दादा और 1 पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।


भिड़ंत के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून फैल गया। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने 1 बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।



