Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारने और हादसे में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के करनाली में 7 मार्च की सुबह 09 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में लालेरा निवासी मुकेश पुत्र देवाराम ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई को सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई मुकेश की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





