काले रंग की थैली में मिला नवजात, मुकदमा दर्ज-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काले रंग की थैली में नवजात का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के जस्सुसर गेट के बाहर बड़ा कब्रिस्तान के पास 6 मार्च की शाम की है। इस सम्बंध में राजकुमार खडग़ावत ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति या महिला द्वारा जस्सुसर गेट के बाहर कब्रिस्तान के पास नवजात शिशु जो कि एक काले रंग की थैली में डालकर फेंका गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!