Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेक्टर आगे लगाकर गाड़ी रूकवाने और मारपीट करने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के मलकीसर में 1 मार्च की रात को 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मलकीसर छोटा निवासी लीलगर ने जगदीश, हेतदास व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने अपना ट्रेक्टर आगे लगाकर उसके भतीजे की गाड़ी को रूकवा लिया। जिसके बाद आरोपियों ने ट्रेक्टर में रखे लाठी, डंडो से उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





