Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेंद्र कुमार निर्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च से 15 मार्च 2026 तक बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं जज विशाल कुमार निर्वाण को वर्ल्ड बॉक्सिंग की ओर से तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।


उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी यूथ ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई भी करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह एवं सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विशाल निर्वाण को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
गौरतलब है कि विशाल निर्वाण इससे पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी/जज के रूप में भारत का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।



