Bikaner News आज दिन में गर्भवती का प्रसव हुआ था हॉस्पीटल के बाहर
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पांचू क्षेत्र के भादला गांव में आज दिन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की गंभीर लापरवाही सामने आयी थी। जहां पर गर्भवती महिला का प्रसव हॉस्पीटल के बाहर हो गया था।


इसकी जानकारी मिलते ही सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने जानकारी ली और मामले की गंभीरत को देखते हुए पुरे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ को एपीओ कर दिया गया है।
डॉ. पुखराज साध ने जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर लापरवाही के मद्देनजर स्वास्थ्य केन्द्र के पुरे स्टॉफ यानि आधा दर्जन चिकित्साकर्मियों को एपीओ किया गया है। बता दे कि भादला गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज दिन में हॉस्पीटल के बाहर गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।
जिसके बाद स्वास्थ्य केन्द्र की गंभीर लापरवाही सामने आयी थी हालांकि कुछ ही मिनटों में अस्पताल प्रशासन के लोगों ने महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कर लिया था।



