कोड़मदेसर नहर में गिरे युवक, मौके पर पुलिस, देखें वीडियो

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नहर में दो युवकों के गिर जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोड़मदेसर नहर की है। जहां पर दो युवक नहर में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम और आसपास के लोगों के सहयोग से एक शव को बाहर निकाला गया है हालांकि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।

 

बताया जा रहा है कि दो युवक नहर में गिरे थे। जिनमें से एक को निकाल लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। फिलहाल युवकों के नहर में गिरने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। थानाधिकारी गजनेर राकेश स्वामी ने बताया कि दो युवक नहर में गिरे है और तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!