Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। लगातार चोरी की घटनाओं से हर कोई भयभीत सा है। ऐसी ही खबर गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के खेतेश्वर बस्ती में 1 मार्च की रात 10 बजे से 2 मार्च की सुबह 5 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में खेतेश्वर बस्ती निवासी इन्द्रसिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 1 मार्च को वह अपने गांव गया हुआ था। 2 मार्च को वापस आया तो उसके घर में से डेढ़ लाख की नकदी, चांदी की चार मूर्ति, गले का हार, कान का पता, चांदी की बिछुड़ी 25 नग चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



