Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होली की रात को युवक के साथ मारपीट और लूट करने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के राजाराम धारणियां ऑटो मोबाइल के पास 2 मार्च की रात को करीब 9 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में पंवारसर कुंआ के पास रहने वाले संदीप गहलोत पुत्र राजेन्द्र कुमार गहलोत ने चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी कार से घर की और जा रहा था। इसी दौरान गोगागेट चौराहे से आगे धारणियां ऑटो मोबाइल के पास 2-3 बाइक पर सवार 4-5 युवक आए और कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके कार से नीचे उतरते ही मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की नियत से हमला किया।
मारपीट के दौरान उसके गले की करीब 3-4 तीलों की सोने की चेन वहीं गिर गई। जब वह वापस कार के पास पहुंचा तो देखा कि हमलावरों ने उसकी कार के शीशे तोड़कर वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। साथ ही कार में रखे रूपए भी ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



